मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय लाइब्रेरी भवन का किया निरीक्षण, जन सम्पर्क पोर्टल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जन सम्पर्क पोर्टल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय लाइब्रेरी भवन का किया निरीक्षण, जन सम्पर्क पोर्टल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने भवन के तीन अलग-अलग फ्लोर पर जाकर कार्यालयीन व्यवस्थाएं, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली को करीब से देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने भवन के तीन अलग-अलग फ्लोर पर जाकर कार्यालयीन व्यवस्थाएं, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली को करीब से देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क से जुड़े सुजस स्टूडियो की व्यवस्थाएं भी देखीं और वहां उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टूडियो के कार्य संचालन, प्रसारण व्यवस्था और तकनीकी संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जन सम्पर्क पोर्टल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ एसीएस  अखिल अरोड़ा, मुख्यमंत्री के सचिव संदेश नायक, संयुक्त सचिव सिद्धार्थ सिहाग, अरविंद पोसवाल, मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रमुख डीआईजी गौरव यादव, ओएसडी योगेश श्रीवास्तव शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कर्मचारियों के लिए अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास आवश्यक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत