मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी

विकास और रोजगार पर भी गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की साधना बताते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। योजना के तहत फ्लैट्स पर विशेष छूट, भरतपुर में नई सैटेलाइट सिटी और विभिन्न कल्याणकारी पहलों की घोषणा की गई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना है। पत्रकारों की समस्याओं और चुनौतियों को वे अपने अनुभवों के कारण बेहतर ढंग से समझते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब ऑफ  राजस्थान में पत्रकार आवासीय योजना की लांचिंग के करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में अधिस्वीकृत पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, जिसकी अनुपालना में यह योजना शुरू की गई है। 

फ्लैट्स में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर सुरक्षित और सुविधायुक्त आवासीय वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से अन्य संभागों में भी ऐसी योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अपने आशियाने का सपना साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना 2026 के तहत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना का शुभारंभ किया। जयपुर के इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना सेक्टर 9 जगतपुरा में बनने वाले फ्लैट्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने योजना के पहले चरण में 3 बीएचके फ्लैट पर 15 लाख रुपए और 2 बीएचके फ्लैट पर 12 लाख रुपए की विशेष छूट देने की घोषणा की। इसके साथ ही भरतपुर में पूंछरी का लौठा के पास विकसित हो रही सैटेलाइट सिटी में भी पत्रकारों के लिए आवासीय योजना लाने की घोषणा की।

पत्रकार कल्याण के लिए कई पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पौने तीन वर्षों में पत्रकारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण में आयु सीमा और अनुभव संबंधी छूट देते हुए न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अनुभव 15 वर्ष निर्धारित किया गया, जिससे 31 प्रेस प्रतिनिधियों को लाभ मिला। अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 43 छात्रवृत्तियां दी गईं। राजस्थान पत्रकार स्वास्थ्य योजना (आरजेएचएस) के तहत 1423 बीमित पत्रकारों के प्रीमियम के रूप में 2 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया। वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के तहत 462 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, जबकि पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष से 24 अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों को सहायता प्रदान की गई।

Read More Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर में बूंदा-बांदी से बदला मौसम

विकास और रोजगार पर भी गिनाईं उपलब्धियां

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में राजस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य में राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के माध्यम से जल उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं। वहीं, 80 हजार करोड़ रुपए की लागत से ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एवं पेट्रोकैमिकल परियोजना विकसित की जा रही है। 

Read More व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक, बड़ी चौपड़ से आमेर तक फिलहाल टू-वे रहेगा मार्ग

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 1 लाख 93 हजार सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 70 हजार पदों पर भर्ती की दिशा में काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश 12 योजनाओं में प्रथम, 10 में द्वितीय और 8 योजनाओं में तृतीय स्थान पर रहा है। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आवास योजना के शुभारंभ को पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, जयपुर महापौर सुनील कोठारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता सहित अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 32 घायल शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 32 घायल
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सातउं गांव स्थित शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात धान से भरा बेकाबू...
नव उमंग- नई तरंग के साथ फ्रेशर्स पार्टी ‘सिनर्जी’ का आयोजन, छात्राओं ने किया कैटवॉक
UN महासचिव की रेस से हटे मैकी सॉल, गुटेरेस के बाद कौन संभालेगा संयुक्त राष्ट्र की कमान?
अब बस हादसों पर लगेगी लगाम! केरल सरकार की अनोखी पहल, जानिए क्या है नया प्लान
महिला उद्यमियों को दिया डिजिटल मार्केटिंग का मंत्र, हर प्रदर्शनी में होगी डिजिटल ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी
अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द