ओम बन्ना मंदिर से मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश, बोले- विरासत का संरक्षण और विकास साथ-साथ

आस्था और जनभागीदारी के माहौल में सम्पन्न कार्यक्रम

ओम बन्ना मंदिर से मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश, बोले- विरासत का संरक्षण और विकास साथ-साथ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री ओम बन्ना मंदिर ट्रस्ट के आभार कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार 'विरासत भी-विकास भी' के मंत्र के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण तथा विकास कार्यों को समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने ओम बन्ना मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर श्री ओम बन्ना मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार 'विरासत भी-विकास भी' के मंत्र को आत्मसात कर प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास कार्यों को भी समान प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि जनआस्था से जुड़े स्थलों के विकास और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए श्रद्धालुओं ने श्री ओम बन्ना मंदिर के लिए भूमि आवंटित करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए मंदिर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, श्री ओम बन्ना मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और जनभागीदारी के माहौल में सम्पन्न हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त