मुख्यमंत्री का प्रस्तावित श्रीगंगानगर दौरा : फिरोजपुुर फीडर के पुनर्निर्माण का करेंगे शिलान्यास, 647.62 करोड़ रुपये की परियोजना में राजस्थान और पंजाब की हिस्सेदारी

नहरी तंत्र की मजबूती से काश्तकार होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित श्रीगंगानगर दौरा : फिरोजपुुर फीडर के पुनर्निर्माण का करेंगे शिलान्यास, 647.62 करोड़ रुपये की परियोजना में राजस्थान और पंजाब की हिस्सेदारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का नहरी तंत्र मजबूत बन रहा है। इसी क्रम में शर्मा 5 दिसम्बर को फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इससे गंगनहर में वर्षभर पानी की पर्याप्त आवक बनी रहेगी तथा किसान रबी व खरीफ फसलों की जरूरत के अनुसार सिंचाई कर सकेंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का नहरी तंत्र मजबूत बन रहा है। इसी क्रम में शर्मा 5 दिसम्बर को फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इससे गंगनहर में वर्षभर पानी की पर्याप्त आवक बनी रहेगी तथा किसान रबी व खरीफ फसलों की जरूरत के अनुसार सिंचाई कर सकेंगे। फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के तहत आर.डी. 0 से 168.230 तक सी.सी.लाईनिंग, 2 हैड रेगूलेटरों का पुनर्निर्माण, 1 हैड रेगूलेटर का नव निर्माण, 1 क्रोस रेगूलेटर का पुनर्निर्माण, 19 वी.आर.बी./डी.आर.बी. का पुननिर्माण, 3 रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इन विकास कार्यों से हरिके बैराज में आने वाले अधिक पानी को फिरोजपुर फीडर में लाया जाएगा तथा इसका प्रत्यक्ष लाभ गंगनहर को होगा। इन पुनर्निर्माण कार्यों से गंगनहर के 3.14 लाख हैक्टेयर क्षेत्र के काश्तकार लाभान्वित होंगे तथा फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा। 
    
 शर्मा की पहल पर बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया था। केन्द्रीय जल आयोग द्वारा इस कार्य की डीपीआर स्वीकृति दी गई। इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रुपयए है। इसमें पंजाब राज्य की हिस्सेदारी 379.12 करोड़ रुपए एवं राजस्थान राज्य की हिस्सेदारी 268.50 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1925 में 5 दिसम्बर को स्व. महाराजा श्री गंगा सिंह ने गंगनहर का शिलान्यास किया था। वर्ष 2025 में इस परियोजना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इससे फिरोजपुर फीडर की कुल पानी आहरण की क्षमता में वृद्धि होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान