जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध रूप से लक्ष्य हासिल करें : मुख्य सचिव

निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्दे

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध रूप से लक्ष्य हासिल करें : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश। उन्होंने कहा कि मिशन के कार्यों में गति लाकर निर्धारित समय सीमा में सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए तथा आमजन को हर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए।

 जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन के कार्यों में गति लाकर निर्धारित समय सीमा में सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए तथा आमजन को हर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। बैठक में मिशन की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, स्वीकृत परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन तय मानकों के अनुरूप हो। मुख्य सचिव ने हर घर जल प्रमाणन, सुजलाम भारत आईडी, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की समीक्षा तथा संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) नीति से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन के सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने और निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल