सीएम ने सुना मोदी के मन की बात कार्यक्रम : एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर चलाया हरियालो राजस्थान महाअभियान, कहा- प्रदेश में अभियान के तहत 11.61 करोड़ से अधिक पौधारोपण

ग्रन्थों के अनुसार वृक्ष और वनस्पतियां धन्य हैं

सीएम ने सुना मोदी के मन की बात कार्यक्रम : एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर चलाया हरियालो राजस्थान महाअभियान, कहा- प्रदेश में अभियान के तहत 11.61 करोड़ से अधिक पौधारोपण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को मन की बात कार्यक्रम की 127वीं कड़ी को सीएम भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में यूनिटी मार्च की कार्यशाला से पूर्व सुना। मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर सरकार मुख्यमंत्री पौधरोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान चला रही है। इस अभियान में इस वर्ष अब तक 1ा.61 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को मन की बात कार्यक्रम की 127वीं कड़ी को सीएम भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में यूनिटी मार्च की कार्यशाला से पूर्व सुना। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि हमारे ग्रन्थों के अनुसार वृक्ष और वनस्पतियां धन्य हैं, जो किसी को भी निराश नहीं करते। हमें भी चाहिए, हम जिस भी इलाके में रहते हैं वहां पेड़ अवश्य लगाएं। मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर सरकार मुख्यमंत्री पौधरोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान चला रही है। इस अभियान में इस वर्ष अब तक 1ा.61 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भर बना रही है। आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहता है। यह सोच बदलाव की पहली सीढ़ी है। अब तक युवा उद्यमियों को 140 करोड़ रुपए का लोन सरकार ने स्वीकृत किया है। अब तक के कार्यकाल में सरकार ने 91 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वहीं 1 लाख 55 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी