पीएम के सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम कर रही डबल इंजन सरकार : सीएम

सीएम की प्रदेशवासियों को सौगातें

पीएम के सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम कर रही डबल इंजन सरकार : सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में 3500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर हरित परिवहन को बढ़ावा दिया गया। जयपुर-भीलवाड़ा की 24 और अन्य शहरों की 47 बसें शामिल हैं। साथ ही 1.32 लाख श्रमिकों व आश्रितों को 154 करोड़ से अधिक की सहायता DBT से दी गई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ ही डबल इंजन सरकार ग्रीन और क्लीन एनर्जी की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग 3500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ 71 पीएम ई-बसों को रवाना किया गया है।  मुख्यमंत्री मंगलवार को एचसीएम रीपा में प्रदेशवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और प्रदूषण मुक्त भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है। उन्होंने कहा कि परिवहन को सशक्त और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 71 अत्याधुनिक पीएम ई-बसें प्रदेशवासियों को समर्पित की गई हैं। इनमें जयपुर एवं भीलवाड़ा की 24 ई-बसों को जयपुर से तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर की 47 ई-बसों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई।

सीएम की प्रदेशवासियों को सौगातें

मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरों के लिए लगभग 3500 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख 32 हजार 421 श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को 154 करोड़ से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

विकास के लगातार काम: खर्रा

Read More आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया

स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सरकार जल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसे मुद्दों पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Read More भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय