रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल

शर्मा होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे

रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत की संस्कृति की दुनिया में विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा है कि रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव है और इस मौके लोगों को अंत्योदय का संकल्प लेना चाहिए

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत की संस्कृति की दुनिया में विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा है कि रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव है और इस मौके लोगों को अंत्योदय का संकल्प लेना चाहिए। शर्मा होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि- महर्षियों ने गौरवशाली संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने होली के पर्व को खुशी एवं उल्लास का प्रतीक बताते हुए कहा कि रंगों के त्योहार पर सभी अपने गिले शिकवे भुलाकर होली के रंग में रंग जाते है। रंगों के साथ राजस्थान का लगाव भी बहुत गहरा है। हमारे प्रदेश को तो रंग रंगीलो राजस्थान कहा जाता है।

उन्होंने लोगों पर फूलों की बारिश कर हर्षोल्लास के साथ रंगों के त्योहार को मनाया और उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की। चंग की थाप और फूलों की बौछार के बीच पूरा माहौल रंगों और खुशियों से सरोबार नजर आया। शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण और प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमने बजट में सभी 200 विधानसभाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। राजस्थान में पांच हजार गांवों को गरीब मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए 300 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि होली के पावन पर्व पर हमें समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्प लेना चाहिए, जिससे विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा हो।

शर्मा ने कहा कि सांगानेर के लिए भी पिछले साल बजट में अनेक घोषणाएं की थीं, जिनकी क्रियान्वित तेजी से हो रही है। उन्होंने कहा कि रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सांगानेर क्षेत्र को जयपुर मेट्रो सेवा से जोड़ना, प्रतापनगर आवासीय योजना और मानसरोवर आवासीय योजना भी प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों से अभूतपूर्व बदलाव हुआ है। जन-मानस ने सीमा सुरक्षा, विकास की योजनाएं तथा दुनिया में भारत के बढ़ते हुए गौरव को महसूस किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में विकास और विरासत दोनों को आगे ले जाने का काम कर रहे है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर और उपमहापौर पुनीत कर्णावट तथा अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास
पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने मां का चार साल तक देह शोषण और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने...
सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा