वार्ड 76 में असमंजस : विधायक ने कुलदीप मिश्रा को दिया सिंबल, पार्टी ने पुनीत कर्णावत का नाम किया घोषित

पुनीत कर्णावत को अभी तक सिंबल नहीं मिला

वार्ड 76 में असमंजस : विधायक ने कुलदीप मिश्रा को दिया सिंबल, पार्टी ने पुनीत कर्णावत का नाम किया घोषित
जयपुर नगर निगम के वार्ड 76 में भाजपा प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी। विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को पार्टी सिंबल देकर नामांकन करा दिया, प्रदेश कार्यालय की सूची में निवर्तमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत को उम्मीदवार घोषित।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के जयपुर नगर निगम वार्ड प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 76 में उम्मीदवार को लेकर असमंजस पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के इस वार्ड में विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को भाजपा प्रत्याशी घोषित करते हुए पार्टी का सिंबल दे दिया है ।

जबकि, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय से जारी हुई प्रत्याशियों की लिस्ट में वार्ड 76 से की निवर्तमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत को टिकट जारी करने की अधिकृत घोषणा की है। बताया जा रहा है कि कुलदीप मिश्रा ने सिंबल मिलने के बाद नामांकन दाखिल भी कर दिया है, जबकि पुनीत कर्णावत को अभी तक सिंबल नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी को भी मिला टिकट :

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मीडिया ओएसडी आनंद शर्मा की धर्मपत्नी प्रतिभा शर्मा को भी वार्ड नंबर 87 से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। प्रतिभा शर्मा ने अपने पति आनंद शर्मा के साथ जाकर नामांकन दाखिल किया है।

Read More गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय