कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शनिवार को चांदपोल गेट पर किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

आर. आर. तिवाड़ी ने कहा कि राष्ट्र की मां इंदिरा गांधी के लिए कोई आपत्तिजनक शब्दों का कैसे इस्तेमाल कर सकता है। इंदिरा जी ने सिर्फ इतिहास ही नहीं बदला है, उन्होंने विश्व का भूगोल भी बदला है। उन्होंने आगे कहा कि जबतक अविनाश गहलोत माफ़ी नहीं मांग लेता। ये आंदोलन प्रदेश स्तर पर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने विधायकों के निलंबन को रद्द करने की भी मांग की। संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का दमन कर रही है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरकर मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई