अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी

कार्यक्रम में स्थानीय प्रमख कांग्रेसजनों की भागीदारी तय

अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस 14 अप्रैल को सभी जिला, ब्लॉक, नगर एवं मण्डल स्तर पर अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करेगी और उनके जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित करने सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन।

जयपुर। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस 14 अप्रैल को सभी जिला, ब्लॉक, नगर एवं मण्डल स्तर पर अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करेगी और उनके जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित करने सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने इस बारे में सभी जिलों में सर्कुलर जारी किया है।

जिसमें कहा गया है कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान विरोधी है और संविधान के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर अम्बेडकर के बनाये गये संविधान के विरूद्ध कार्य कर रही है। जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रमख कांग्रेसजनों की भागीदारी तय होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर