पंचायत-निकाय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को धूल चटाएगा : पीसीसी ऑफिस तक पैदल मार्च, डोटासरा ने कहा- सरकार परिसीमन के नाम पर मनमर्जी कर रही
बिहार में ये गरीब लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट रहे
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। चौधरी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर डोटासरा का स्वागत किया। इससे पहले कार्यकर्ता शहीद स्मारक से चांदपोल तक पैदल मार्च निकालकर पीसीसी पहुंचे।
अभिनंदन समारोह के दौरान डोटासरा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि झोटवाड़ा में भाजपा का विधायक और मंत्री होने और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भी भाजपा में शामिल होने के बाद भी पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को खूब मत दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस एकता की वजह से ही हम आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में हम कांग्रेस का परचम लहराएंगे। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार परिसीमन के नाम पर मनमर्जी कर रही है, लेकिन हम जनता के दिल में जगह बनाकर चुनाव जीतकर दिखाएंगे। बिहार में ये गरीब लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हैं, इसलिए बीएलए को सतर्क रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार में मंत्री, विधायक सब जनता के बीच नहीं जाकर सत्ता का आनंद ले रहे हैं। हमारा कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच रहकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं।

Comment List