सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी, वार्ता के लिए कमेटी गठित

प्रदेशभर के सभी सफाई कर्मचारी का सामूहिक अवकाश

सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी, वार्ता के लिए कमेटी गठित

सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने, ऑनलाइन हाजिरी बंद करने एवं अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निस्तारण सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का लालकाठी नगर निगम मुख्यालय में क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

जयपुर। सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने, ऑनलाइन हाजिरी बंद करने एवं अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निस्तारण सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का लालकाठी नगर निगम मुख्यालय में क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्ती नहीं हो पा रही है और कर्मचारियो की कमी के चलते सफाई कर्मचारियों पर दबाव में काम कराने के लिए ऑनलाइन हाजरी की जा रही है। अनुकंपा नियुक्ति नहीं होने सहित विभिन्न मांगों के लिए आंदोलनरत है, लेकिन उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अनशन गुरुवार को भी रहेगा। इसके बाद कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशभर के सभी सफाई कर्मचारी 21 नवंबर को सामूहिक अवकाश लेकर कार्य का बहिष्कार करेंगे।

वार्ता के लिए कमेटी गठित
संयुक्त वाल्मीकी एवं सफाई श्रमिक संघ की ग्यारह सूत्री मांगों पर चर्चा करने के लिए नगर निगम जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त प्रथम नरेन्द्र कुमार बंसल ने अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में ओमप्रकाश थानवी, अर्पणा शर्मा, रेखा मीणा एवं कविता चौधरी उपायुक्तों को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी निगम मुख्यालय लालकोठी में प्रात: 11 बजे यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान