एक ही चिता पर भाई-बहन का अंतिम संस्कार : बाइक ट्रॉली में घुसी, पिता की हालत गंभीर 

अस्पताल में उपचार के दौरान किरण की भी मौत

एक ही चिता पर भाई-बहन का अंतिम संस्कार : बाइक ट्रॉली में घुसी, पिता की हालत गंभीर 
दरगाह मार्केट के निकट शनिवार देर शाम एक बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। जिससे बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। उनका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

चाकसू। क्षेत्र के दरगाह मार्केट के निकट शनिवार देर शाम एक बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। जिससे बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। उनका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चमन कॉलोनी निवासी शीतल प्रसाद वैष्णव अपने पुत्र निश्चल 30 एवं पुत्री किरण 26 के साथ बाइक से अपने घर जा रहा थे।

घायलों को चाकसू उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार निश्चल को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल उसके पिता शीतल बहन किरण को उपचार के लिए जयपुर रैफर किया। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान किरण की भी मौत हो गई। शीतल का उपचार जारी है। किरण एवं निश्चल के शव का पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर बाद एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई जिलों में सुबह से...
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र
अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
सोना एक हज़ार रुपए सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास