रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला युवक शव, एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया शव
मृतक की उम्र करीब 35 साल
ट्रेन की चपेट से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर एफएसएल की सहायता से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव की पहचान होने तक एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने तीन हिस्सों में बंटे शव को अस्पताल मुर्दाघर पहुुंचाया।
जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में ट्रेन की चपेट से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर एफएसएल की सहायता से
साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव की पहचान होने तक एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे बैनाड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गार्ड ने पटरियों पर क्षत-विक्षत शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीन हिस्सों में बंटे शव को अस्पताल मुर्दाघर पहुुंचाया। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Mar 2026 15:20:20
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...

Comment List