पुरानी रंजिश के चलते जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, बदमाशों की तलाश जारी

रजिश के चलते दोबारा किया हमला

पुरानी रंजिश के चलते जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, बदमाशों की तलाश जारी
राजापार्क में देर रात जूस सेंटर संचालक पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला । पीड़ित ने सोमवार को आदर्शनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की कार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी छगनलाल डांगी ने बताया कि पीड़ित वैभव की ओर से शिकायत प्राप्त हुई।

जयपुर। राजापार्क में रविवार देर रात जूस सेंटर संचालक पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित ने सोमवार को आदर्शनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की कार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी छगनलाल डांगी ने बताया कि पीड़ित वैभव (26) की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। वह राजापार्क में अचानक जूस नाम से दुकान चलाता है। घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगााल कर घटना के बाद फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

पहले भी हो चुका है विवाद, रजिश के चलते दोबारा किया हमला
पीड़ित वैभव के अनुसार वह जूस सेंटर चलाता है। वह रविवार रात करीब ढ़ाई बजे अपनी शॉप पर सो रहा था। इसी दौरान एक सफेद कार से दो अज्ञात बदमाश बैसबॉल के डण्डों के साथ उतरे और ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित के अनुसार करीब डेढ़ दो माह पहले एक महिपाल नाम के ग्राहक ने उनके पिता के साथ बदतमीजी कर दी थी। जिस पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खनन नीति में बदलाव से चूना उद्योग को मिलेगी नई संजीवनी, छोटे खनन पट्टों के आवंटन की तैयारी खनन नीति में बदलाव से चूना उद्योग को मिलेगी नई संजीवनी, छोटे खनन पट्टों के आवंटन की तैयारी
वर्ष 2015-16 में लाइमस्टोन को मेजर मिनरल घोषित किए जाने के बाद छोटे खनन पट्टों का आवंटन लगभग बंद हो...
युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस; दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जीआरपीएफ रैंकिंग में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश में प्रथम, शिकायत निस्तारण रैंकिंग में प्रतापगढ़ जिला अव्वल
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का मनाया जश्न
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला: छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा टालना अनुचित, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज और मारपीट के लिए सरकार माफी मांगनी चाहिए
साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए एसबीआई : देवनानी
विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना