ग्राम पंचायत में नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन राशि जमा करने की मांग : सुरेश मोदी ने उठाया मामला, कहा- पंचायत स्तर पर नलकूप की स्थिति खराब

आमजन और महिलाएं पानी के लिए भटकने को मजबूर

ग्राम पंचायत में नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन राशि जमा करने की मांग : सुरेश मोदी ने उठाया मामला, कहा- पंचायत स्तर पर नलकूप की स्थिति खराब

विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से ग्राम पंचायत में नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन राशि जमा करने का मामला विधायक सुरेश मोदी ने उठाया। मोदी ने कहा कि पंचायत स्तर पर नलकूप की स्थिति खराब है।

जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से ग्राम पंचायत में नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन राशि जमा करने का मामला विधायक सुरेश मोदी ने उठाया। मोदी ने कहा कि पंचायत स्तर पर नलकूप की स्थिति खराब है। उनकी बिजली भी रोक दी गई है। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्ति का समय आ रहा है। बिजली विभाग भी वसूली कर रहा है, कनेक्शन काटने को आमदा है। कनेक्शन काटने से भी पूरे क्षेत्र में पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो जाएगी। न पानी पीने को मिलेगा, न ही पशुओं को पानी मिलेगा। स्वच्छता और ग्रामीण जीवन के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति हो जाएगी। आमजन और महिलाएं पानी के लिए भटकने को मजबूर हो जाएंगे।

पिछली सरकार के समय में ऐसी स्थिति आई थी, तब संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्राम पंचायत नलकूपों की संपूर्ण राशि राज्य सरकार स्तर पर जमा कराई थी। पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। स्थगन प्रस्ताव की माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि ग्राम पंचायत में नलकूपों की बिजली बिलों की बकाया राशि व्यावहारिक और नीति पूर्वक निर्णय लिया जाए और सरकार द्वारा जमा करा जाए। बिजली विभाग को पाबंद किया जाए पेयजल के लिए नलकूपों का कनेक्शन नहीं काटे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब