दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

मेट्रो एमडी को पत्र भेजकर 1 से 11 नवंबर तक संचालन अवधि बढ़ाने का आग्रह

दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
दीपावली पर्व पर जयपुर के बाजारों में भारी भीड़ और विद्युत सजावट देखने उमड़ने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुविधा के लिए जयपुर व्यापार महासंघ ने पहल की है। महासंघ ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की अपील की, वहीं जयपुर मेट्रो का संचालन 1 से 11 नवंबर तक रात 12:30 बजे तक करने का आग्रह किया है।

जयपुर। दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और देर रात तक होने वाली खरीदारी को देखते हुए जयपुर व्यापार महासंघ ने बाजारों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने की मांग उठाई है। महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम डॉ. रामेश्वर सिंह से मुलाकात कर बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने, यातायात सुचारु रखने और अतिक्रमण की समस्या के समाधान पर चर्चा की। वहीं, जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया को पत्र भेजकर 1 से 11 नवंबर तक मेट्रो का संचालन रात 12:30 बजे तक करने का आग्रह किया है।

महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने पुलिस कमिश्नरेट में डॉ. रामेश्वर सिंह से मुलाकात के दौरान बताया कि दीपावली पर जयपुर के प्रमुख बाजारों में विद्युत सजावट और आकर्षक रोशनी देखने के लिए स्थानीय नागरिकों के साथ देश-विदेश से पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और यातायात को व्यवस्थित रखने की जरूरत है।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डॉ. रामेश्वर सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा।

Read More जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई

देर रात तक मेट्रो चलाने से मिलेगी राहत

Read More मुंबई अग्निकांड: दो जले हुए शव बरामद, चार गंभीर रूप से झुलसे; जानें कैसे हुआ हादसा

महासंघ ने मेट्रो एमडी को भेजे पत्र में कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर रोशनी देखने के लिए लोग देर रात तक शहर में घूमते हैं। ऐसे में मेट्रो संचालन का समय बढ़ने से लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिल सकेगा। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने, पर्यटकों को सुविधा देने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

Read More एसबीआई में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

महासंघ ने पुलिस प्रशासन और मेट्रो प्रबंधन से जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। गोयल और सैनी ने कहा कि प्रशासन एवं व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से दीपावली के दौरान बाजारों को सुरक्षित, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ग्राहकों व पर्यटकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार