जेसीटीएसएल मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित भुगतान और नई बसों की खरीद की मांग

लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश

जेसीटीएसएल मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित भुगतान और नई बसों की खरीद की मांग
जयपुर के लालकोठी स्थित लालकोठी में आज जेसीटीएसएल मजदूर कांग्रेस के बैनर तले कर्मचारियों ने विशाल धरना-प्रदर्शन। यूनियन अध्यक्ष रामकुंवर विश्नोई ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश।

जयपुर। जयपुर के लालकोठी स्थित लालकोठी में आज जेसीटीएसएल मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले कर्मचारियों ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष रामकुंवर विश्नोई ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि एनपीएस और जीपीएफ का बकाया जमा कराने, कर्मचारियों पर ग्रेच्युटी एक्ट लागू करने तथा नई बसों की खरीद में हो रही देरी हो रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बसों के खराब रखरखाव के कारण यात्रियों और स्टाफ दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूनियन ने मुख्यालय और डिपो में बाबू का कार्य कर रहे परिचालकों को तुरंत रूट पर भेजने की मांग भी उठाई। साथ ही रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले सेवानिवृत्त संविदाकर्मी डिपो मैनेजरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस