उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया पर्यटन भवन में घूमर फेस्टिवल 2025 के पोस्टर का विमोचन

घूमर फेस्टिवल के पोस्टर का किया विमोचन

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया पर्यटन भवन में घूमर फेस्टिवल 2025 के पोस्टर का विमोचन
जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घूमर फेस्टिवल 2025 का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि राजस्थान की पहचान उसकी रंग-बिरंगी संस्कृति और लोकनृत्यों में समाई है। उन्होंने प्रदेशवासियों और कला-प्रेमियों से राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान की पहचान उसकी रंग-बिरंगी संस्कृति, समृद्ध परंपराओं एवं जीवंत लोकनृत्यों तथा लोक भावनाओं में बसती है। यह नृत्य हमारे प्रदेश की गौरवशाली कला-संस्कृति और नारीशक्ति के उमंग और उत्साह की लय-तालबद्ध लोक अभिव्यक्ति है। दिया कुमारी ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं राजस्थान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ की उपस्थिति में पर्यटन भवन में घूमर फेस्टिवल 2025 के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों, बहनों, बेटियों और कला-प्रेमियों को घूमर फेस्टिवल 2025 में राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल पर आने का आग्रह किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार