विधानसभा में कॉलेजों में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर बोले देवनानी- सरकार को नसीहत, कॉलेज खोलो लेकिन स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित हो

लुहारी कलां जहाजपुर में महाविद्यालय की स्थापना को लेकर सवाल

विधानसभा में कॉलेजों में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सरकार को व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज खोलो लेकिन स्टाफ जरूर लगाएं ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो।

जयपुर। विधानसभा में कॉलेजों में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सरकार को व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज खोलो लेकिन स्टाफ जरूर लगाएं ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। प्रश्नकाल में विधायक गोपीचंद ने जहाजपुर विधानसभा में कॉलेज स्टाफ की कमी का सवाल उठाया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने एक प्रश्न पर व्यवस्था देते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा से कहा विधानसभा में विधायक गोपीचंद ने पारोली और लुहारी कलां जहाजपुर में महाविद्यालय की स्थापना को लेकर सवाल लगाया है। जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय, जहाजपुर, राजकीय कन्या  महाविद्यालय कोटडी संचालित है।

विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर में पारोली और लुहारीकलां में महाविद्यालय खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। विधायक ने कहा कि लोहारी कला में 15 से 20000 सैनिक है सैनिक बाहुल्य है, कॉलेज खोलने का विचार है क्या है। बैरवा ने कहा सरकार आने के बाद तीन कॉलेज खोले है, निर्माण चालू है बिल्डिंग बन रही है। कॉलेज में 143, गर्ल्स कॉलेज में कोटडी में 82 और एग्रीकल्चर कॉलेज में 7 विद्यार्थी है। बच्चों की संख्या ज्यादा होगी तो नया कॉलेज खोलने पर विचार करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि कॉलेज खोलो, बराबर खोलो, लेकिन स्टाफ भी जाता रहे तो बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह