देवनानी को मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया, देवनानी ने कहा - महान विचारक स्व.सुन्दर सिंह भंडारी राज्यपाल होते हुए भी अपने कपड़े स्वयं धोते थे 

संध्या आरती और संध्या भोजन परिवार के सभी सदस्य मिलकर करें

देवनानी को मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया, देवनानी ने कहा - महान विचारक स्व.सुन्दर सिंह भंडारी राज्यपाल होते हुए भी अपने कपड़े स्वयं धोते थे 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को शनिवार को जन चेतना मंच की ओर से स्व. सुंदर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान माला और अभिनंदन समारोह में मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को शनिवार को जन चेतना मंच की ओर से स्व. सुंदर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान माला और अभिनंदन समारोह में मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान को पाने वाले देवनानी तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले यह सम्मान सुंदर सिंह भंडारी और गुलाबचंद कटारिया को मिला था। देवनानी को यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय समाज सेवाओं, राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों और वैचारिक क्रांति के लिए दिया गया। स्व. सुन्दर सिंह भंडारी के 105 वें जन्म दिवस पर जन चेतना मंच की ओर से जागृत परिवार ही सशक्त राष्ट्र का आधार विषय पर आयोजित स्व. सुन्दर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान माला और अभिनंदन समारोह  में देवनानी ने कहा कि उनका मेवाड़ से पुराना व गहरा संबंध रहा है। इस सम्मान को पाकर वे गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरा महाराणा प्रताप के शौर्य, पन्नाधाय के त्याग और मीरा की भक्ति के लिए जानी जाती है। 

शिक्षा मंत्री के दायित्व के दौरान उन्हें अकबर महान के पाठ को हटाकर प्रताप महान के पाठ को जोड़ने का गौरवशाली कार्य करने का मौका मिला था। देवनानी ने कहा कि परिवार को समय दें। संध्या आरती और संध्या भोजन परिवार के सभी सदस्य मिलकर करें। युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टि से संस्कारों को समझाएं। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भारत पर गर्व की अनुभूति करें। पुष्पक विमान, संजय, गणेश जी की सूंड यह प्राचीन भारत की महानता के परिचायक हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई