मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान

शाहपुरा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
नगरीय निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा। शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, मतदाता सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान दलों की तैयारियां देखीं।

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं चुनावी मोर्चा संभाल लिया। निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए वे बुधवार को लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान दलों की तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उन्होंने यह भी देखा कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी के लगातार क्षेत्र में दौरे से चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी और अधिक प्रभावी नजर आई। प्रशासन का पूरा जोर शांतिपूर्ण माहौल में अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी के साथ मतदान संपन्न कराने पर रहा।

Read More बारिश की फुहारों के बीच आकाश छूता रहा श्रीकृष्ण जन्म के उत्साह का ज्वार, गोविन्द देव जी सहित शहर के कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Post Comment

Comment List

Latest News

सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की
भारत ने सऊदी अरब के नागरिक और आर्थिक ठिकानों पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़े शब्दों...
दोपहर 1 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
‘मिर्जापुर : द मूवी’ में शूरवीर गीत के इस्तेमाल पर राजेंद्र राठौड़ ने जताया विरोध, ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर रोक की मांग
सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह