डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- पेपर लीक पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस, युवाओं को गुमराह कर रही है

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर विपक्ष के रवैये का विरोध

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- पेपर लीक पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस, युवाओं को गुमराह कर रही है
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस पर पेपर लीक मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद में चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष कार्यवाही बाधित कर रहा है। अग्रवाल ने रीट पेपर लीक का उल्लेख करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाबदेही तय करने की मांग।

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के युवाओं को गुमराह कर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद में पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर खुली चर्चा चाहती है, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दल सदन की कार्यवाही बाधित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अवरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के नेतृत्व में एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर विपक्ष के रवैये का विरोध किया।

डॉ. अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शिक्षा मंत्री रहते राजस्थान में रीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। उस समय उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, जबकि अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा मापदंड बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी सवाल करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यदि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो बताएं कि रीट पेपर लीक प्रकरण के बाद क्या उन्होंने तत्कालीन शिक्षा मंत्री डोटासरा को मंत्रिमंडल से हटाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपने शासनकाल की जवाबदेही तय करे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने नवंबर 2021 में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भी उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं शिक्षकों से तबादलों में पैसे लेने की बात पूछी थी, जिस पर शिक्षकों ने सहमति जताई थी। इसके बावजूद तत्कालीन शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नैतिकता की बात करने से पहले अपने कार्यकाल के फैसलों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम