दूदू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में डोटासरा का जताया आभार, डोटासरा ने कहा- यह पर्ची सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई
डोटासरा ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रविवार को दूदू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा से मुलाकात कर उनका आभार जताया
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रविवार को दूदू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा से मुलाकात कर उनका आभार जताया। पंचायत समिति चकवाडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का आभार जताया है।
आभार कार्यक्रम में शामिल होते हुए डोटासरा ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। हम सभी इसी तरह एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जनता के सामने लाएंगे तो आगामी निकाय पंचायत चुनाव जीतने के लिए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि यह पर्ची सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि लोग इस राज में डरे हुए हैं। रोज अखबारों में आ रही सुर्खियों से पता लगता है कि आम आदमी अपने घर में भी सुरक्षित नही है। पूर्ववर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने से किसान, युवा, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान हैं। प्रदेश बिजली पानी के संकट से जूझ रहा है। डोटासरा ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

Comment List