प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी

घरेलू पर्यटक भी यात्रा से परहेज कर रहे

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी

गर्मी की तीव्रता का असर अब जयपुर के पर्यटन उद्योग पर भी साफ दिखाई देने लगा। पुरातत्व विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज।

जयपुर। गर्मी की तीव्रता का असर अब जयपुर के पर्यटन उद्योग पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पुरातत्व विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक आमेर महल में 2385 पर्यटक पहुंचे, जो अन्य स्मारकों के मुकाबले सबसे अधिक रहा। इसके अलावा नाहरगढ दुर्ग में 952, जंतर मंतर में 1212, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 1028 और हवामहल स्मारक में 1994 पर्यटक ही पहुंचे।

आमेर महल को छोड़कर कोई भी स्मारक दो हजार का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक के अनुसार तेज गर्मी के चलते विदेशी पर्यटकों की आमद में कमी आई है, वहीं घरेलू पर्यटक भी यात्रा से परहेज कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में गिरावट आने के साथ ही पर्यटन गतिविधियां फिर से रफ्तार पकड़ सकती हैं। फिलहाल, गर्मी ने जयपुर के पर्यटन को धीमी गति पर ला दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश