जयपुर से उड़ानों पर जंग का असर : शारजाह फ्लाइट चली, दुबई सेवा 32 दिन से बंद

क्षेत्रीय हालात और सुरक्षा कारणों के चलते एयरलाइंस शेड्यूल प्रभावित

जयपुर से उड़ानों पर जंग का असर : शारजाह फ्लाइट चली, दुबई सेवा 32 दिन से बंद
ईरान-अमेरिका तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा। राहत की खबर यह रही कि एयर अरबिया की फ्लाइट तय समय पर सुबह 4:50 बजे शारजाह के लिए रवाना।

जयपुर। ईरान-अमेरिका तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को राहत की खबर यह रही कि एयर अरबिया की फ्लाइट तय समय पर सुबह 4:50 बजे शारजाह के लिए रवाना हुई। हालांकि दूसरी ओर यात्रियों की परेशानी जारी रही, क्योंकि स्पाइसजेट की सुबह 9:20 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर रद्द कर दी गई।

दुबई रूट की यह उड़ान लगातार 32 दिनों से रद्द चल रही है, जिससे विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक, क्षेत्रीय हालात और सुरक्षा कारणों के चलते एयरलाइंस शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स और रिफंड की प्रक्रिया अपनानी पड़ रही है, जबकि एयरपोर्ट पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली