पश्चिमी विक्षोभ का असर : राजस्थान में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, 5 जून तक यलो अलर्ट

दीवार गिरने से 25 वर्षीय लोक कलाकार स्वरूप खान की मौत

पश्चिमी विक्षोभ का असर : राजस्थान में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, 5 जून तक यलो अलर्ट
राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश होने से भीषण गर्मी तथा लू से लोगों को बड़ी राहत। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है और आगामी दिनों में भी राहत जारी रहने की संभावना।

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश होने से भीषण गर्मी तथा लू से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है और आगामी दिनों में भी राहत जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र ने 2 जून को 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौसम का यह दौर 5 जून तक जारी रहेगा। सोमवार को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जैसलमेर और बाड़मेर सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी दर्ज की गई। वहीं, राज्य का सर्वाधिक तापमान फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, खराब मौसम के बीच कई दुखद घटनाएं भी सामने आईं। जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स स्थित जुमा हेरिटेज रिसोर्ट में आंधी के दौरान ड्रेसिंग रूम की दीवार गिरने से 25 वर्षीय लोक कलाकार स्वरूप खान की मौत हो गई, जबकि तीन कलाकार घायल हो गए। बाड़मेर जिले में तूफान के कारण कच्चे मकान ढहने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। मौसम विभाग ने बताया कि 3 और 4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में तेज आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित