लोकतंत्र की रक्षा के लिए लागू हो प्रभावी दल-बदल कानून, राजेन्द्र सेन ने कहा- प्रतिनिधियों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था जरूरी

निर्वाचित संस्थाओं की मजबूती और जनता का विश्वास सर्वोपरि

लोकतंत्र की रक्षा के लिए लागू हो प्रभावी दल-बदल कानून, राजेन्द्र सेन ने कहा- प्रतिनिधियों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था जरूरी
नगर निकाय चुनावों में पार्षदों की बाड़ेबंदी, रिसॉर्ट राजनीति और खरीद-फरोख्त पर चिंता जताते हुए ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल सदस्य राजेन्द्र सेन ने प्रभावी दल-बदल कानून की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को राजनीतिक दबाव से बचाने के लिए स्थानीय निकायों में स्पष्ट प्रावधान, निष्पक्ष जांच और समयबद्ध फैसले जरूरी हैं। सेन ने सर्वदलीय चर्चा से कानून सुधार की अपील की।

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के दौरान पार्षदों की बाड़ेबंदी, रिसॉर्ट राजनीति और राजनीतिक खींचतान पर चिंता जताते हुए ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल सदस्य एवं ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रभावी दल-बदल कानून लागू करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जनता के चुने प्रतिनिधियों को राजनीतिक दबाव, खरीद-फरोख्त और सत्ता की जोड़-तोड़ से बचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है। वर्तमान दल-बदल कानून की समीक्षा कर स्थानीय निकायों में स्पष्ट प्रावधान, निष्पक्ष जांच और समयबद्ध फैसला सुनिश्चित किया जाए। सेन ने केंद्र व राज्य सरकारों से सर्वदलीय चर्चा कर कानूनों में सुधार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र चुनाव तक सीमित नहीं, जनादेश का सम्मान इसकी आत्मा है। निर्वाचित संस्थाओं की मजबूती और जनता का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद के क्षेत्र में भारत-यूके रिश्तों को नई धार मिलेगी। जयपुर बुकमार्क के 14वें संस्करण में ब्रिटिश...
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर
ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी
अब भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में तैयार होगी टाइगर की फूड चेन
अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण