निकाय चुनाव : क्षेत्रीय दलों की दस्तक से बिगड़ सकता है भाजपा-कांग्रेस का चुनावी गणित

बसपा-आप का भी दम

निकाय चुनाव : क्षेत्रीय दलों की दस्तक से बिगड़ सकता है भाजपा-कांग्रेस का चुनावी गणित
निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच क्षेत्रीय दलों ने भी मुकाबला रोचक बना दिया। प्रदेश के 309 निकायों के 10,245 वार्डों में बसपा, आप, आरएलपी, बीएपी, माकपा और एआईएमआईएम ने प्रत्याशी उतारे। बीएपी ने आदिवासी अंचल में 107, बसपा ने 300 से अधिक और आप ने 330 प्रत्याशी मैदान में उतारे।

जयपुर। निकाय चुनाव में इस बार भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर के बीच क्षेत्रीय दलों ने भी मजबूत मौजूदगी दर्ज की है। प्रदेश के 309 निकायों के 10,245 वार्डों में बसपा, आप, आरएलपी, बीएपी, माकपा और एआईएमआईएम ने प्रत्याशी उतारकर दोनों प्रमुख दलों की राह मुश्किल कर दी है। चुनावी घमासान में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ  होगी, लेकिन जाट, दलित, आदिवासी और मुस्लिम बहुल इलाकों में इन दलों की मौजूदगी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।

वागड़ में बीएपी पर नजर : बीएपी ने आदिवासी अंचल में 107 प्रत्याशी उतारे हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा समेत कई निकायों में पार्टी मैदान में है।

बसपा-आप का भी दम : बसपा ने 300 से ज्यादा और आप ने 330 प्रत्याशी उतारे हैं। आप ने जयपुर नगर निगम के 36 वार्डों में प्रत्याशी दिए हैं।

आरएलपी-माकपा सक्रिय : आरएलपी के करीब 200 और माकपा के 190 प्रत्याशी मैदान में हैं। एआईएमआईएम ने भी 18 सीटों पर दांव खेला है।

Read More पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर