आईएफएमएस 3.0 के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगा तकनीकी मजबूती का आधार

प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत

आईएफएमएस 3.0 के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगा तकनीकी मजबूती का आधार
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली 3.0 का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित वित्तीय प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवाओं की दक्षता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) 3.0 का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित वित्तीय प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवाओं की दक्षता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्य सचिव मंगलवार को राज्य स्तरीय वेबिनार के माध्यम से आईएफएमएस 3.0 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों को अपनाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्रणालियों के उपयोग तथा नागरिकों और कर्मचारियों के लिए सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आईएफएमएस 3.0 के माध्यम से वित्तीय प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे सरकारी कार्यों में तेजी आएगी और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी। श्रीनिवास ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने आईएफएमएस 3.0 के विभिन्न पहलुओं, प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश