जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम व यातायात कंट्रोल रूम के उत्कृष्ट कार्मिक सम्मानित, अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित
सचिन मित्तल ने पुलिस कंट्रोल रूम की वायरलेस शाखा तथा यातायात कंट्रोल रूम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले आठ पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही दो पुलिसकर्मियों को “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से भी नवाजा।
जयपुर। सचिन मित्तल ने पुलिस कंट्रोल रूम की वायरलेस शाखा तथा यातायात कंट्रोल रूम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले आठ पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही दो पुलिसकर्मियों को “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से भी नवाजा गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कंट्रोल रूम एवं यातायात कंट्रोल रूम में कार्यरत कार्मिक शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सुगम यातायात संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कार्मिक धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली, धार्मिक आयोजनों और वीआईपी-वीवीआईपी मूवमेंट जैसे संवेदनशील अवसरों पर त्वरित संचार एवं बेहतर समन्वय के जरिए व्यवस्था बनाए रखते हैं।
कार्यक्रम में पुलिस कंट्रोल रूम के हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, लालचंद कुमावत, कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, मालीराम तथा यातायात कंट्रोल रूम के हैड कांस्टेबल सुल्तान सिंह, कांस्टेबल कपिलदेव, विजय कुमार और प्रमोद कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए 101 रुपये नगद ईनाम सहित सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फरवरी 2026 के लिए “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड पुलिस कंट्रोल रूम के कांस्टेबल रामविलास और यातायात विभाग के कांस्टेबल राकेश कुमार को प्रदान किया गया। दोनों ने वायरलेस संचालन, वीआईपी सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विशेष योगदान दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन कार्मिकों की सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है तथा ये अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण हैं।

Comment List