अवैध मादक पदार्थ समेत विदेशी तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थ समेत विदेशी तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता
जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह पर शिकंजा कसा। शिप्रापथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को भारी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन के साथ गिरफ्तार। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख।

जयपुर। जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह पर शिकंजा कसा है। शिप्रापथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को भारी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार आरोपी टोचुक्वू डेविड पुत्र जसोर, उम्र 44 वर्ष, निवासी अनाम्ब्रा स्टेट, नाइजीरिया को गिरफ्तार कर कब्जे से 102 ग्राम कोकीन और 17 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की गई, जो व्यावसायिक मात्रा में आती है। जिसे होटल गंगा श्रेय इन के बाहर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उससे पूछताछ कर अन्य तस्करों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद