भाजपा का स्थापना दिवस : प्रदेश भर में भाजपा के झंडों का ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री ने बीजेपी ऑफिस में फहराया झंडा

बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान

भाजपा का स्थापना दिवस : प्रदेश भर में भाजपा के झंडों का ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री ने बीजेपी ऑफिस में फहराया झंडा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में सोमवार को प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस मौके पर आज सुबह सात बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थिति।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में सोमवार को प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस मौके पर आज सुबह सात बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थिति रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें लोकगीत सुना कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रुककर महिलाओं के गीत सुने। ध्वजारोहण के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन हो रही है। संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की विचारधारा एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया जा रहा है। सीएम ने अपने घर पर भी फहराया झंडा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने मालवीय नगर स्थित बालाजी टावर के अपने निजी आवास पर भी पहुंचे और उन्होंने अपनी पत्नी गीता शर्मा के साथ वहां छत पर पार्टी का झंडा फहराया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बनाए गए खुद के ऑफिस में भी वे जाकर बैठे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस मुख्यालय में सम्मान और विदाई समारोह, तीन आईजी को डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित पुलिस मुख्यालय में सम्मान और विदाई समारोह, तीन आईजी को डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित
जयपुर पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने भरतपुर आईजी कैलाश विश्नोई, कोटा आईजी...
कांग्रेस में कई जिलों में गुटबाजी बढ़ी : निकाय-पंचायत चुनाव से पहले जिलों में गुटबाजी से कांग्रेस परेशान, संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में सामने आई जानकारी
राजस्थान में नया ट्रैफिक नियम लागू : अब ऑनलाइन ही भरना होगा चालान, पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर
पश्चिम एशिया संकट : डोनाल्ड ट्रंप ने की फ्रेडरिक मर्ज़ की तीखी आलोचना, होर्मुज जलडमरूमध्य के घटनाक्रम पर भी जताई चिंता 
जलदाय विभाग : प्रमुख शासन सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मियों में जलापूर्ति में सुधार के दिए निर्देश
कनार्टक सीएम विवाद : इकबाल हुसैन का दावा, डीके शिवकुमार को 15 मई तक मिल सकती है सत्ता, राजनीतिक हलकों में हलचल
क्योंझर की दर्दनाक घटना : आदिवासी युवक अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, किरोड़ी लाल मीणा ने दी अपनी 1 महीने की सैलरी