नव उमंग- नई तरंग के साथ फ्रेशर्स पार्टी ‘सिनर्जी’ का आयोजन, छात्राओं ने किया कैटवॉक
मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता और सांस्कृतिक रंग
जयपुर। रामबाग स्थित एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में नवागंतुक छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘सिनर्जी-2026’ का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ. स्वाति जैन ने नवागंतुक छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही दिशा में सार्थक प्रयास करने की बात कही। सुबोध शिक्षा समिति के सह मंत्री एवं कोषाध्यक्ष विनोद लोढ़ा,कॉलेज संयोजक डॉ. राकेश हीरावत ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उप प्राचार्या डॉ.पारुल मित्तल ने छात्र जीवन में मिले अवसरों को भुनाने की बात कही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्राओं ने कैटवॉक, प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न टास्क के माध्यम से अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल में मिस इंडिया ग्लैम 2024 सौम्या गुप्ता, मिस्टर राजस्थान फ र्स्ट रनर अप शैलेश जोशी, एक्टर-मॉडल दिव्यांश अग्निहोत्री शामिल रहे। मिस फ्रेशर्स का खिताब मिस त्रिशा शर्मा, मिस परफेक्ट मिस भूमिका शर्मा एवं मिस एलिगेंट मिस पायल लक्ष्कार रहीं।

Comment List