गजेंद्र शेखावत का कांग्रेस पर हमला : संविधान को बदलने और धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने की चुनौती दे रही कांग्रेस, उनके लिए केवल सत्ता मायने रखती है
इससे उनकी पोल खुल गई है
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए न तो हिंदू मायने रखते हैं, न ही भारत मायने रखता है, न ही संविधान मायने रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए केवल सत्ता मायने रखती है।
जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण देने पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार अब हमारे संविधान को बदलने और धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने की चुनौती दे रही है। यह उनके अपने मानकों के हिसाब से भी बहुत ही घटिया स्तर है और इससे उनकी पोल खुल गई है।
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए न तो हिंदू मायने रखते हैं, न ही भारत मायने रखता है, न ही संविधान मायने रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए केवल सत्ता मायने रखती है।
Tags: shekhawat
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Mar 2025 18:56:25
पीएचडीसीसीआई की ओर से दो दिवसीय नेशनल आईपी राइट वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया
Comment List