जलाभिषेक के साथ गणेश जन्मोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में 348 किलो पंचामृत से अभिषेक, 9 सितंबर को सजेगी विशाल मोदक झांकी
मंदिर परिसर में सजेगी विशाल मोदकों की झांकी
जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को कलश यात्रा और जलाभिषेक के साथ नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई मंदिर पहुंचीं। इसी जल से मंदिर महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गणेश का जलाभिषेक किया गया। उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश के दरबार का अलग स्वरूप नजर आएगा। 348 किलो पंचामृत से अभिषेक 8 सितंबर को पुष्य नक्षत्र पर 348 किलो पंचामृत से अभिषेक होगा। इसमें 251 किलो दूध, 50 किलो दही, 25 किलो बूरा, 11 किलो शहद और 11 किलो घी शामिल रहेगा।
केले की विशेष झांकी और छप्पन भोग भी सजाया जाएगा। शाम 6 बजे ध्रुपद गायन होगा। 9 सितंबर को मोदकों की भव्य झांकी मंदिर में 9 सितंबर को विशाल मोदक झांकी सजेगी। इसमें 251-251 किलो के दो, 51-51 किलो के पांच और 21-21 किलो के 21 मोदक शामिल होंगे। भक्त सुबह 5 बजे से दर्शन कर सकेंगे। शाम 6 बजे सुगम संगीत व कथक और 7 बजे निशुल्क प्रसाद वितरण होगा।

Comment List