गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक

सुप्रीम कोर्ट की रविवार को सुनवाई से जताई चिंता

गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली प्रदर्शनों में कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर बैरिकेडिंग और गिरफ्तारियों से सरकार ने आतंक का माहौल बना रखा है। गहलोत ने चेतावनी दी कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और सरकार को संवाद स्थापित करना चाहिए।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बैरिकेडिंग, रोकथाम और गिरफ्तारियों से लगता है जैसे सरकार ने आतंक मचा रखा है। उन्होंने चेताया कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।

गहलोत ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को रविवार को सुनवाई करनी पड़ रही है, यह हालात की गंभीरता दर्शाता है। प्रदर्शन करने वाले इसी देश के नागरिक हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं।

उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी नेताओं के साथ व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद असहमति का सम्मान है। विपक्ष के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। गहलोत ने वोट चोरी और चुनाव आयोग संबंधी आपत्तियों का जवाब देने तथा संवाद शुरू करने की अपील भी की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर मारपीट की घटनाओं की निंदा की और कहा कि सरकार को समस्याओं को सुनना चाहिए, दबाना नहीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात