संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए

रिश्वत मामले में ट्रैप के बाद एसीबी अजमेर इकाई कर रही है विस्तृत जांच

संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के पारिवारिक बैंक लॉकर की तलाशी ली। जांच में 1.46 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी और परिजनों के नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रुपये शेष मिले हैं।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ट्रैप कार्रवाई के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के परिवार के संयुक्तबैंक लॉकर की तलाशी में करीब 1.46 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। एसीबी ने लॉकर से 945 ग्राम सोना और 1.027 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गत 4 सितंबर को जयप्रकाश चारण के खिलाफ  एसआईडब्ल्यूए जयपुर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के क्रम में एसीबी अजमेर इकाई की ओर से अनुसंधान एवं सर्च कार्रवाई जारी है। शनिवार को चारण के परिवारजनों के संयुक्त नाम से अजमेर स्थित बैंक के जॉइंट लॉकर की तलाशी ली गई। 

एसीबी ने आरोपी जयप्रकाश चारण और उनके परिजनों से संबंधित दो बैंकों में संचालित कुल नौ बैंक खातों की जांच की। जांच में इन खातों में कुल 64 लाख 26 हजार 780 रुपए की राशि शेष मिली। एसीबी के अनुसार लॉकर से मिले आभूषणों और बैंक खातों में उपलब्ध राशि के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख जुटाए जा रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए भजनलाल सरकार के...
रीवा अस्पताल की घटना पर भड़की आदिवासी कांग्रेस, विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा, आंदोलन की चेतावनी दी
अंगूठियां देखने के बहाने 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती,कर्मचारी ने 500 मीटर पीछा कर पकड़ा
हरियाणा-पंजाब में आज भारी बारिश का अलर्ट! सोमवार से घटेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने किसानों को जारी की खास सलाह
संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए
दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक गिरी इमारत: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
ऑनलाइन राजस्व सेवाओं में तेजी लाएं, लंबित मामलों का तत्काल करें निष्पादन : डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल