एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

एक ही दिन में इनामियों समेत तस्करों को गिरफ्तार किया

एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

एनटीएफ ने गुजरात के पचास हजार के दो इनामी अपराधियों समेत सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, भरतपुर, पाली, प्रतापगढ़ और नागौर में कार्रवाई की है।

जयपुर। एएनटीएफ ने बुधवार को गुजरात के पचास हजार के दो इनामी अपराधियों समेत सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, भरतपुर, पाली, प्रतापगढ़ और नागौर में कार्रवाई की है। टीम ने तस्करों से एमडीएमए, एमडी, डोडा-पोस्त, गांजा बरामद किया। जब्त अवैध मादक पदार्थ की कीमत 23 लाख रुपए है।

पहली कार्रवाई: ऑपरेशन जगपाट
एएनटीएफ ने ऑपरेशन जगपाट चलाकर पुलिस अधीक्षक पाटन (गुजरात) की ओर से 25 हजार रुपए के इनामी जगदीश को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना से दस्तयाब कर लिया। आरोपी 2024 में गुजरात के पाटन जिले के चनासमा व हारीज थाना में शराब के प्रकरण दर्ज होने से वांछित था। 

दूसरी कार्रवाई: ऑपरेशन मरूजार
एएनटीएफ ने गुजरात के 25 हजार रुपए के इनामी राजूराम निवासी जालौर को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी के ज्यादा मामले होने पर एसपी जामनगर (गुजरात) ने राजूराम पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। राजुराम बैंगलोर से अपने भाई की शादी में शामिल होने गांव जाखल आया। जहां टीम ने उसे दबोच लिया। 

तीसरी कार्रवाई: पांच साल से वांछित दबोचा
एएनटीएफ ने सीबीएन के 5 साल से वांछित आरोपी राम निवासी पीलवा लोहावट फलौदी को गिरफ्तार कर लिया। वह पूना में रसोई गैस डिलीवरी के साथ तस्करी करने लगा।  

Read More लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव

चौथी कार्रवाई: एमडीएम तस्कर गिरफ्तार
एएनटीएफ ने 85.6 ग्राम एमडीएम व 12 हजार रुपए की नकदी के साथ महिला तस्कर विमला निवासी जायल नागौर को गिरफ्तार कर लिया। महिला ज्याणी गांव में तस्करी करती थी। 

Read More नाहरगढ़ जैविक उद्यान में मादा बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, चिकित्सकों की निगरानी में शावक

पांचवीं कार्रवाई: एमडी तस्कर गिरफ्तार 
एएनटीएफ ने प्रतापगढ़ में देवल्दी अरनोद में एक फार्म हाउस के अंदर दबिश देकर तस्कर दिलीप नाई निवासी अरनोद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। 

Read More महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष ने जश्न मनाकर महिलाओं का अपमान किया: सावित्री ठाकुर 

छठी कार्रवाई: डोडा चूरा बरामद
एएनटीएफ जोधपुर ने सरहद बावरली बालाजी ओटो रिपेयर एंव सर्विस सेन्टर पर खड़ी कार को जब्त कर 44.235 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद कर लिया। 

सातवीं कार्रवाई: डॉग ने पकड़वाया डोडा चूरा
एएनटीएफ ने डॉग सुजैन की सहायता से तस्कर अशोक निवासी डांगिवायास जोधपुर को गिरफ्तार कर 12.390 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद कर लिया। 

आठवीं कार्रवाई: गांजा बरामद 
एएनटीएफ भरतपुर ने डीग के सीकरी कस्बे के नगर रोड पर दबिश् देकर तस्कर सुरेश को गिरफ्तार कर 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर लिया। 

इनका कहना है
एएनटीएफ ने एक ही दिन में इनामियों समेत तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 
विकास कुमार, आईजी एएनटीएफ  

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
हाथी गांव में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाथियों के लिए विशेष इंतजाम। राहत देने के लिए कूलर लगाए और...
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव