भारत सरकार ने शुरू किया खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान : राज्यों को लिखा पत्र, धरातल पर उतारे कैम्पियन

2026 तक इन बीमारियों का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य

भारत सरकार ने शुरू किया खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान : राज्यों को लिखा पत्र, धरातल पर उतारे कैम्पियन

भारत सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय खसरा और रूबेला (MR) उन्मूलन अभियान 2025-26 की शुरुआत कर रहा है

जयपुर। भारत सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय खसरा और रूबेला (MR) उन्मूलन अभियान 2025-26 की शुरुआत कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य दिसंबर 2026 तक इन बीमारियों का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करना है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी विकास विभागों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया है।

पत्र में बताया है कि खसरा और रूबेला अत्यधिक संक्रामक बीमारियां हैं जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती हैं और गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती हैं। जन-जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण हिचकिचाहट को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) सामग्री लॉन्च की है। इस सामग्री का उपयोग शहरी क्षेत्रों और शहरी स्थानीय निकायों में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किया जाएगा। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों को अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गूगल ड्राइव के माध्यम से IEC सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिसे सभी स्तरों पर साझा करने का अनुरोध किया गया है। यह पहल खसरा और रूबेला जैसी घातक बीमारियों के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई