राज्यपाल ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष
हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है।
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें।
उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं। बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। इसी से वह जनजातीय गौरव का प्रतीक बने।

Comment List