आज भी नौ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से राहत

झुंझुनूं में 42 वर्षीय महिला पर गिरी बिजली

आज भी नौ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से राहत
प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कई जिलों में देखने को मिला। जोधपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बारां सहित कई जिलों में बारिश हुई साथ ही चने के आकार के ओले भी गिरे। डीडवाना-कुचामन में तूफानी अंधड़ और बारिश।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी कई जिलों में देखने को मिला। जोधपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बारां सहित कई जिलों में बारिश हुई साथ ही चने के आकार के ओले भी गिरे। डीडवाना-कुचामन में तूफानी अंधड़ और बारिश हुई। राजसमंद जिले के बरडाया जिले गांव में बकरिया चराने खेत में गए नाबालिग की बिजली गिरने से मौत हो गई। पेड़ के नीचे खड़ी 16 बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं झुंझुनूं में अंधड़-बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मलसीसर उपखंड क्षेत्र के हरिपुरा गांव में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बिजली टीन शेड से बने मकान पर गिरी जिससे मकान की दीवार के नीचे दबने महिला की मौत हो गई है। जयपुर सहित कुछ जिलों में सोमवार अलसुबह भी आंधी के साथ बारिश हुई।

इससे जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। इससे तेज गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनंू, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर और करौली जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है। जयपुर में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। इधर राज्य में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में रात साढे़ नौ बजे फिर से मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ करीब आधे घण्टे तक तेज बारिश हुई। वहीं देर रात तक रूक-रूक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित