हनुमान बेनीवाल ने की एसआई भर्ती प्रकरण में आंदोलन की घोषणा : भाजपा सरकार पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री को पांच बार धमकी मिलने से वे घबराए हुए 

भाजपा नेताओं के जमीन घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया

हनुमान बेनीवाल ने की एसआई भर्ती प्रकरण में आंदोलन की घोषणा : भाजपा सरकार पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री को पांच बार धमकी मिलने से वे घबराए हुए 

आरएलपी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को एसआई भर्ती परीक्षा प्रकरण में आंदोलन की घोषणा की

जयपुर। आरएलपी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को एसआई भर्ती परीक्षा प्रकरण में आंदोलन की घोषणा की। पार्टी कार्यालय जालूपुरा पर मीडिया से बात करते हुए बेनीवाल ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 में कथित घोटाले को लेकर आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने मांग की कि इस भर्ती को रद्द किया जाए। बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरपीएससी के दो सदस्य जेल में हैं, लेकिन संजय क्षोत्रिय से अब तक पूछताछ नहीं हुई। उन्होंने 2018 से 2023 तक की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर घोटाले होने का दावा किया।

बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पांच बार धमकी मिलने से वे घबराए हुए हैं, और आम जनता के पास सहारा नहीं है। बेनीवाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के जमाई को सीबीआई द्वारा ढूंढे जाने और भाजपा नेताओं के जमीन घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। बेनिवाल ने कश्मीर आतंकी घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला