एसएमएस अस्पताल में वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों की हुई व्यापक जांच

वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सक्रिय बनाने पर जेरियाट्रिक विभाग का जोर

एसएमएस अस्पताल में वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों की हुई व्यापक जांच
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा जेरियाट्रिक क्लिनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मांसपेशियों की कमजोरी व शारीरिक क्षमता की जांच कर उन्हें पोषण, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का व्यक्तिगत परामर्श व मार्गदर्शन दिया गया।

 जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वृद्धावस्था चिकित्सा विभाग की ओर से धन्वंतरि ओपीडी स्थित जेरियाट्रिक क्लिनिक एवं रामाश्रय क्लिनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में हुआ। इसका उद्घाटन एसएमएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. मृणाल जोशी ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. लक्ष्मी कान्त गोयल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सार्कोपीनिया (मांसपेशियों की कमजोरी), फ्रेल्टी (शारीरिक कमजोरी) और इंट्रिसिक कैपेसिटी (ICOPE) की स्क्रीनिंग की गई। जांच के माध्यम से बुजुर्गों में स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता में कमी की शुरुआती पहचान कर समय पर उपचार और सलाह देने पर जोर दिया गया। जांच के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों को पोषण, नियमित व्यायाम, शारीरिक गतिविधि, फिजियोथेरेपी और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में व्यक्तिगत परामर्श दिया गया। उन्हें दैनिक जीवन में सक्रिय रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

डॉ. गोयल ने कहा कि जेरियाट्रिक चिकित्सा का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखते हुए उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर करना है। शिविर का संदेश रहा—केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ वृद्धावस्था को बनाए रखना हमारा लक्ष्य है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत कमला नेहरू रिज पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने...
एसएमएस अस्पताल में वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों की हुई व्यापक जांच
पीएम मोदी बोले- भर्ती प्रक्रिया बदले समय की जरूरत, युवाओं के भविष्य के लिए परीक्षा चक्र छोटा करना जरूरी
शाही अंदाज में जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, 57 पर्यटकों का हुआ पारंपरिक स्वागत
राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्मिक और डिपो सम्मानित
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 59 वर्षीय महिला के शरीर से निकाला 28.6 किलो का विशाल ट्यूमर
हिसार में CET पास युवाओं ने किया रोड जाम: CM से मुलाकात नहीं होने पर 11 दिन से जारी धरना तेज, सीजेपी कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में