स्कूलों में खुलेंगे हेल्थ क्लब, बच्चों को फास्ट फूड के दुष्प्रभाव के बारे में करेंगे जागरुक

फास्ट फूड और जंक फूड बच्चों की हेल्थ पर बुरा प्रभाव डालते है

स्कूलों में खुलेंगे हेल्थ क्लब, बच्चों को फास्ट फूड के दुष्प्रभाव के बारे में करेंगे जागरुक
शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए एक और नवाचार किया है। विभाग ने छात्रों को  फास्ट फूड, जंक फूड से बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है

जयपुर। शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए एक और नवाचार किया है। विभाग ने छात्रों को  फास्ट फूड, जंक फूड से बचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत स्कूलों में हेल्थ क्लब बनाने की योजना है। हेल्थ क्लब के माध्यम से बच्चों को फास्ट फूड के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। बच्चों को फास्ट फूड के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हेल्थ क्लब का गठन किया जाएगा। यह क्लब बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए फास्ट फूड से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देंगे।

विभाग के निर्देश के अनुसार हेल्थ क्लब में शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। यह लोग अपने सहपाठियों को इसकी जानकारी देंगे। फास्ट फूड और जंक फूड बच्चों की हेल्थ पर बुरा प्रभाव डालते है। इससे बचाने के लिए स्कूलों में हेल्थ क्लब शुरू किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में भीषण हादसा: मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर फायर बिग्रेड मौजूद  दिल्ली में भीषण हादसा: मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर फायर बिग्रेड मौजूद 
दिल्ली के मुखर्जी नगर में सोमवार सुबह मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग (PWD) की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। सुबह 9...
ईंधन संकट का असर: जयपुर से 7 उड़ानें बंद, मुंबई-दिल्ली रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
आज होगा बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार : 35 नए मंत्री लेंगे शपथ, जानें सीएम शुभेंदु ने अपनी कैबिनेट में किन्हें दी जगह?
मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: एस्ट्रोनॉमी क्लबों और एथलीटों को सराहा, नीदरलैंड्स से चोल काल की ताम्र पट्टिकाएं लौटीं
गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त जनता आज चुनाव हो तो फिर कांग्रेस की सरकार बनाएगी
संगीत के सुनहरे अध्याय का अंत: लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
भारत-नेपाल सीमा विवाद : केवल भारत ही नहीं ; नेपाल ने भी किया भारतीय जमीन पर कब्जा, बालेन्द्र ने कहा- कूटनीतिक वार्ता से निकाला जाएगा समाधान