अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

जयपुर। बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लू के प्रभाव से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार लेना जरूरी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को ढकें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।

किसान, मजदूर और खुले में काम करने वाले लोग समय-समय पर छाया में विश्राम करें तथा पानी, छाछ या ओआरएस का सेवन करते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) जयपुर प्रथम डॉ. इंद्रा गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव से बचाव सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे ओ.पी.डी. रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर छाया, पीने का स्वच्छ शीतल जल की व्यवस्था, वेटिंग एरिया में शेड व्यवस्था तथा संस्थानों में साफ-सफाई आदि की सुनिश्चितता करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजन में जागरूकता हेतु वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियों के लिए निर्देशित किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54 सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने...
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें