खाटूश्यामजी नगर पालिका चेयरमैन चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला

20 वार्ड पार्षदों के लिए गत 9 सितंबर को चुनाव हुए थे

खाटूश्यामजी नगर पालिका चेयरमैन चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला
राजस्थान हाईकोर्ट ने खाटूश्यामजी नगरपालिका चेयरमैन पद के 25 सितंबर को प्रस्तावित मतदान पर रोक लगाई। जस्टिस अनूप कुमार ने पार्षद विनीता पूनिया की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका के अनुसार, 21 सितंबर को 20 में से 19 पार्षद मतदान कर चुके थे।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने खाटूश्यामजी नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए 25 सितंबर को होने वाले मतदान पर रोक लगा दी है। जस्टिस अनूप कुमार ने यह आदेश वार्ड नंबर 11 से निर्वाचित पार्षद व चेयरमैन पद की प्रत्याशी विनीता पूनिया की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। अदालती आदेश के बाद चुनाव स्थगित करने के लिए स्थानीय रिटर्निंग अधिकारी ने सूचना जारी कर दी है। याचिका में वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह ने अदालत को बताया कि खाटूश्यामजी नगरपालिका के बीस वार्ड पार्षदों के लिए गत 9 सितंबर को चुनाव हुए थे और 14 सितंबर को परिणाम घोषित किया। इसके बाद चेयरमैन पद के चुनाव के लिए 21 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया।

चेयरमैन पद के चुनाव में याचिकाकर्ता सहित दो प्रत्याशी मैदान में थे। तय समय में याचिकाकर्ता सहित 19 पार्षदों ने मतदान कर किया था, केवल वार्ड दस की पार्षद लक्ष्मी देवी मतदान स्थल पर नहीं पहुंची। याचिका में कहा गया कि रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान का समय बार-बार बढाया और प्रक्रिया को देर रात 11.30 बजे तक खींचा गया। इसके बाद मतपेटी सील कर चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया में 19 पार्षदों के मतदान में किसी तरह की बाधा नहीं आई और ना ही मौके पर कोई अप्रिय घटना हुई। इसी दौरान लक्ष्मी देवी के पति ने थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इस पर विवाद बढने पर राज्य चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को चुनाव कराना तय किया। इसे चुनौती देते हुए कहा गया कि पूर्व में डाले गए मतों के आधार पर परिणाम घोषित किया जाना चाहिए। याचिका में कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रत्येक निर्वाचित पार्षद के मतदान करने तक रोककर रखना नियमों के अनुरूप नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। निशानेबाजी में कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर...
महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का धरना : अंदर प्रवेश रोकने पर विधायक रफीक खान भड़के, भाजपा नेताओं के प्रवेश पर उठाए सवाल
हम जीतेंगे! नेतन्याहू ने 'नरसंहार के आरोप' को नकारा, संरा से बड़े पैमाने पर बहिर्गमन की नहीं की परवाह
श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा जीते : सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेन्द्र बने अध्यक्ष, कांग्रेस के उमरदीन को हराया
अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ
शहर में आज 100 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली बंद, मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा पावरकट
अलकनंदा बेसिन के ऊपर कई नई ग्लेशियल झीलें बनीं