हिस्ट्रीशीटर ने तीन दर्जन बदमाशों के साथ मचाया कॉलोनी में उत्पात, रिपोर्ट दर्ज

जैसे-तैसे गलियों से होकर घर पहुंचा

हिस्ट्रीशीटर ने तीन दर्जन बदमाशों के साथ मचाया कॉलोनी में उत्पात, रिपोर्ट दर्ज

हिस्ट्रीशीटर ने कई गाडियों में भरकर पहुंचे बदमाशों के साथ लाठी-सरियों से वाहनों में तोडफोड़ मकानों पर पथराव किया। जिससे कॉलानी में अफरा-तफरी के साथ दहशत फैल गई। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में जमकर तोडफोड़ की।

जयपुर। जवाहर सर्किल इलाके में गुुरुवार रात मालवीय नगर के हिस्ट्रीशीटर ने कई गाडियों में भरकर पहुंचे बदमाशों के साथ लाठी-सरियों से वाहनों में तोडफोड़ मकानों पर पथराव किया। जिससे कॉलानी में अफरा-तफरी के साथ दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर निवासी किशन मीणा (32) गुरुवार रात को गोपालपुरा से घर आ रहा था। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी तीन दर्जन बदमाशों के साथ उसकी रैकी की। वह जैसे-तैसे गलियों से होकर घर पहुंचा तो अपराधियों ने घर को घेर लिया।

घर के बाहर खडी गाड़ियों में बदमाशों के साथ हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी उसका भाई अक्षय सैनी, हनी टाइगर और रोहित वर्मा सहित अन्य बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में जमकर तोडफोड़ की। परिवारजन लगाते रहे गुहार बदमाश करते रहे तोड़फोड़:सीसीटीवी फुटेज में बदमाश पीड़ित के घर के बाहर तोड़फोड करते नजर आए। वहीं अपनी जान बचाकर दूसरे कमरे में अंदर बंद होकर जान बचाई। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते रही और डरा परिवार जान की दुहाई देता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर गैंग की तलाश शुरू की है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट