ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद
खुदा की बारगाह में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ
शहर व आसपास के क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही घरों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की और खुदा की बारगाह में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
जयपुर। शहर व आसपास के क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की और खुदा की बारगाह में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। घरों में सेवइयों और विभिन्न पकवानों की खुशबू फैली रही।
लोगों ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर सेवइयों का आनंद लिया। दोपहर में भी कई लोगों ने नमाज अदा की और दिनभर इबादत का माहौल बना रहा। बच्चे नए कपड़े पहनकर काफी खुश नजर आए और बड़ों से ईदी प्राप्त की। लोग एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां खाते और खुशियां साझा करते दिखाई दिए। ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का वातावरण बना रहा, जिससे त्योहार की खुशियां और भी बढ़ गई।

Comment List